मधेपुरा के बिहारीगंज में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुए सिताबी ऋषिदेव हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, कट्टा गोली भी बरामद

मधेपुरा पुलिस ने बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकरचक भित्ता टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुए सिताबी ऋषिदेव हत्याकांड मामले में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र भी बरामद किये हैं। मामले की जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज अनुमंडल के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मधेपुरा एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर इस घटना के अभियुक्त कैलाश यादव को गिरफतार किया गया एवं कैलाश यादव के निशानदेही पर दुसरे अभियुक्त नकुल यादव को भी अवैध आग्नेयास्त्र एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी नकुल यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है जबकि कैलाश यादव के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
बाइट : अविनाश कुमार, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
