भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाव पर लदे कुल 651.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामदग - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाव पर लदे कुल 651.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामदग

भोजपुर/बिहार: अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध भोजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्हा ओ.पी. क्षेत्र अंतर्गत मौजमपुर पानी टंकी के सामने गंगा नदी के किनारे से दो डेंगी नाव पर लदे कुल 651.8 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई।भोजपुर पुलिस के दुरा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाट्य की दिनांक- 06.04.2023 को अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सिन्हा ओ०पी० अंतर्गत महुली पीपा पुल के पास दो डेंगी नाव से अवैध अंग्रेजी शराब पटना के तरफ शराब माफिया द्वारा भारी मात्रा में लाया जा रहा है, सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अवैध शराब की बरामदगी तथा शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देश में श्री हिमांशु, सहायक पुलिस अधीक्षक – सह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, आरा के नेतृत्व में ओ०पी० अध्यक्ष सिन्हा एवं पुलिसकर्मियों के साथ एक

विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सिन्हा ओ0पी0 अंतर्गत मौजमपुर पानी टंकी के सामने गंगा नदी के किनारे से दो डेंगी नाव पर लदे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहें। अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु सघन रेड / छापमारी की जा रही है। इस संदर्भ में बडहरा (सिन्हा ओ०पी०) थाना कांड सं0-192 / 23 दिनांक 06.04.23 धारा – 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज किया गया। फलाफल की विवरणी निम्न प्रकार है

ब्रांड का नाम

ग्रीन लेवल

8 पीएम फूटी

रॉयल स्टेग

कुल

बोतल की मात्रा

180 ML

180 ML

750 ML

बोतल की संख्या

1104

विदेशी शराब की मात्र

198.72 लीटर

2256

60

408.08 लीटर

45 लीटर

3420

651.8 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button