बिहार/लखीसराय: लखीसराय पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर हुई लूट की घटना का किया ख़ुलासा

बिहार/लखीसराय: दिनांक- 03.03.23 को सुबह 00.05 बजे सूचना मिली कि एक टाटा सुमो गोल्ड उजला रंग के गाड़ी पर सवार चार अपराधकर्मियों के द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर लखीसराय थाना स्थित बालगुदर पुल से ठीक पहले एक व्यवसायी रंजन कुमार उम्र 35 वर्ष पे० – राधारमण पंजियारा सा० – असरगंज वार्ड नं0-10, थाना-असरगंज, जिला- मुंगेर से 450000 (चार लाख पचास हजार) रूपए लूट लिया गया है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक लखीसराय द्वारा श्री रौशन कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक – सह – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात् इस टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए सी०सी०टी०बी० फुटेज के आधार पर टाटा सुमो गोल्ड उजला रंग की रजि० नं० – BR-08P-3545 को ज्ञात किया गया तथा उसके आधार पर सर्वप्रथम उक्त लूट में प्रयुक्त टाटा सुमो गोल्ड के चालक मिथलेश कुमार पे० – राजबली यादव सा०- फरदा, थाना- रामनगर ( सफियासराय ओ०पी०), जिला- मुंगेर को पकड़ने पर उसके पास से लूट का 50000 (पचास हजार) रूपए तथा लूट में प्रयुक्त टाटा सुमो गोल्ड गाड़ी बरामद हुआ। तत्पश्चात मिथलेश कुमार की निशानदेही पर रमेश कुमार, पे० – स्व० आनंदी मंडल सा० – डकरा सतखजुरिया, थाना- रामनगर ( सफियासराय ओ०पी०) जिला- मुंगेर के घर पर छापामारी कर लूट का 250000 (दो लाख पचास हजार) रूपए. कृष्णनंदन मंडल पे०-नालो मंडल, सा0-डकरा सतखजुरिया, थाना- रामनगर (सफियासराय ओ०पी०). जिला मुंगेर के कमर से एक राउंड लोडेड अवैध कट्टा एवं बाएँ पैकेट से चार जिन्दा गोली जबकि वरूण कुमार, पे० – स्व० रामदेव यादव सा०-हेरूदियारा, थाना-कासिमबाजार जिला मुंगेर के पास से लूट का 100000 (एक लाख) रूपए बरामद हुआ। इस घटना में दो अन्य अपराधकर्मी लाईनर का काम कर रहे थे जिसमें एक अपराधकर्मी निरंजन कुमार ( पिकअप चालक), पे० – शशिशेखर प्रसाद सा०- बाथ, थाना-बाथ, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त पाँचों गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि एक अन्य लाईनर की भूमिका निभाने वाले निथुन चौहान, पे० – स्व० संजय चौहान को उसके घर सा० + थाना – बाथ, जिला-भागलपुर से गिरफ्तार किया गया। कृष्णनंदन मंडल के पास से जो आग्नेयास्त्र व गोली बरामद की गयी। इस संबंध में एक लिखित आवेदन देकर सफियासराय ओ०पी० में कांड दर्ज कराया गया है। उक्त लूट की घटना को लेकर लखीसराय थाना कांड सं0-163 / 23 दिनांक-03.03.2023 धारा-394 भा० द० वि० दर्ज किया गया।
