पूर्णिया की पावन धरती से आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया ब्रांच का शुभारंभ किया गया - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया की पावन धरती से आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया ब्रांच का शुभारंभ किया गया

पूर्णिया की पावन धरती से आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया ब्रांच का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आज के यह कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक रहा क्योंकि देश की सबसे पुरानी संगठन मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय अपने सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित हो चुकी है। पूर्णिया के बेहतरीन युवाओं एवं बुद्धिजीवियों को एकत्रित कर नई क्रांति की शुरुआत कर रही है ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय रोहित कुमार सिंह ने कहा कि आज जबकि हम 21वीं सदी में है तब भी लोगों के बीच मानवाधिकार का हनन होना आम बात है और सबसे अफसोस की बात भी यही है कि हमारा समाज जितना ही शिक्षित होता जा रहा है संपन्न होता जा रहा है मानवाधिकार का हनन बढ़ता जा रहा है हमें संविधान में लिखे गए शब्दों को समझाना पड़ेगा और हर एक मानव को प्राकृतिक और संवैधानिक रूप से जो अधिकार दिए गए हैं उसका संरक्षण करना पड़ेगा अगर इंसान मानव अधिकार को समझे और साथ में अपने कर्तव्यों का पालन करें तो निश्चित ही समाज में सद्भाव का वास होगा ।
उन्होंने कहा कि हम अक्सर रामराज की बात करते हैं रामराज का कल्पना करना अलग बात है और रामराज स्थापित करना अलग बात है रामराज का मतलब है समान अवसर समानता का भाव चाहे वह आर्थिक हो ,चाहे वह सामाजिक हो चाहे वह शैक्षणिक हो चाहे वह धर्म के आधार पर हो चाहे ,वह लिंग के आधार पर हो। भगवान राम अपनी मर्यादा के कारण भगवान के रूप में स्थापित हुए उनका पूरा जीवन ही मानवाधिकार संरक्षण को समर्पित है इसलिए हमें सिर्फ भगवान नाम की पूजा मंदिरों में ही नहीं करनी चाहिए बल्कि उनके मर्यादा को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। देश के कोई भी महापुरुष जिन्होंने जन आंदोलन के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किया वह सभी मानवाधिकार हनन के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई है ।
आज भी समाज में असमानता दिखाई परती है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने जोर डालते हुए कहा कि पूर्णिया की धरती समाजवादियों की धरती है इस धरती पर हमेशा ही बड़े-बड़े समाजवादियों ने जन्म लिया है लेकिन अभी की स्थिति में यह धरती बाहुबलियों के हवाले हैं और यह कहीं से भी उचित नहीं है हमें एक मानव के रूप में मानवता का स्थापना करना ही होगा ।
शिक्षा के स्तर पर ,चिकित्सा के स्तर पर सामाजिक स्तर पर और आर्थिक स्तर पर समान व्यवस्थाएं देनी होगी तभी जाकर समाज में सामाजिक न्याय को स्थापित किया जा सकता है।
बिहार के सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनमानस पीड़ित और परेशान है जो गरीब और लाचार लोग हैं वह व्यवस्थाओं की मार झेल रहे हैं. बहुत जरूरी हो गया है कि संपन्न लोग आगे आए और समाज में समानता का वास करें और भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंके l

कार्यक्रम में बिहार के मुख्य महासचिव श्री मुकेश कुमार सिंह जी ने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों में इस संगठन ने लगातार ही ऐतिहासिक काम किया हम लोग पूरे भारत के पहले ऐसी संस्था थे जिन्होंने करोना काल में राशन वितरण करना शुरू किया था। दूसरे फेज में गांव गांव जाकर ग्राम रक्षक किट बनाया और बीमार लोगों तक पहुंचा था पूर्णिया के ही बगल मधेपुरा जिला में हमारी टीम पिछले 7 सालों से लगातार ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो स्वर्णिम है. दरभंगा के डीएमसीएच में हमारे संगठन ने स्तनपान केंद्र का स्थापना किया साथ हीं भारत में हम एक मात्र ऐसी संस्था हैं जो महिला सुरक्षा के लिए स्तनपान केंद्र की स्थापना को एक क्रांति के रूप में चला रहे हैं और इसका सकारात्मक असर दिख भी रहा है अब देश के बड़े-बड़े एयरपोर्ट ,शॉपिंग मॉल में ऐसी महिलाएं जिनके गोद में नवजात बच्चे होने के लिए स्तनपान केंद्र बनाए जा रहे हैं संगठन भी अपने स्तर पर कई जगह पर स्तनपान केंद्र का निर्माण कर रही है आगे हमारा उद्देश्य है कि हम हर एक रेलवे स्टेशनों के स्तनपान केंद्र का स्थापना करेंगे हम जल्द ही सीतामढ़ी के धरती पर निशुल्क अस्पताल का स्थापना करने जा रहे हैं दरभंगा में हमारी टीम के डॉक्टरों ने मिलकर फ्री क्लिनिक सेवा की शुरुआत की है इसी तरह से पूर्णिया की धरती पर भी हमारे संगठन से एक ऐतिहासिक काम करेगी जो सीधे-सीधे जनहित से जुड़ा होगा हमारा एक ही मकसद है जन-जन का सेवा चाहे वह सेवा कानूनी रूप से उन्हें अधिकार दिलाना हो चाहे वह उनके आर्थिक और सामाजिक हित को साधने में मदद करने का हो माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह सर के प्रेरणा से और उनके क्रांतिकारी विचार से हम इस तरह के कार्य लगातार करते रहे हैं और आगे भी करेंगे l

कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सलाहकार और भारत के सबसे बड़ी होम्योपैथिक चिकित्सक जो चार राज्यों के गवर्नर के पर्सनल फिजिशियन भी रहे हैं डॉ आर पी सिंह जी अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने कहा की चिकित्सा सेवा के साथ-साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह सर की प्रेरणा से मैंने सामाजिक कार्य करना शुरू किया और मैं अपने अनुभवों के आधार पर बता सकता हूं कि सामाजिक सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा पुण्य का काम है जो प्रेरणा राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने मुझे दी और उसके बाद में ह्यूमन राइट एंड सोशल जस्टिस से जुड़कर लगातार कर रहा हूं मुझे उम्मीद है कि इस प्रेरणा के साथ पूर्णिया की टीम भी जन सेवा का कार्य करेगी l

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह ने मधेपुरा जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप (कर सलाहकार) के कार्यों की तारीफ की उन्होंने कहा कि अंकित कश्यप पिछले 6 सालों से संगठन के द्वारा लगातार जनहित में बेहतर काम कर रहे हैं मधेपुरा के पहले ऐसे युवा हैं जो अपने प्रोफेशनल होने के साथ साथ संगठन के कार्यों में अग्रिम भूमिका रखते उन्हें कई मंचों पर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है पूर्णिया का टीम बनाने में उनका योगदान सराहनीय है और ऐसे युवाओं को निश्चित ही आगे आना चाहिए तभी समाज में एक क्रांति का वास होगा l

इस कार्यक्रम में मधेपुरा जिला के जाने-माने डॉक्टर असीम प्रकाश जी भी उपस्थित थे डॉक्टर असीम प्रकाश ने कहा कि मैं पिछले 4 सालों से मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय से जुड़कर जनहित में कार्य कर रहे हैं एक चिकित्सक होने के नाते समय का बहुत अभाव होता है उसके बावजूद भी संगठन के साथ मिलकर काम करने और जन-जन की सुरक्षा का ख्याल रखने में अलग ही आनंद है मेरी शुभकामनाएं हैं की पूर्णिया की टीम भी पूर्णिया की धरती पर एक नए इतिहास का आगाज करेंगे.
इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से श्री आशीष प्रकाश जी को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय में पूर्णिया जिला के जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने आशीष प्रकाश जी को नियुक्ति पत्र सोपा साथ ही टीम के सदस्य के रूप में पवन कुमार सिंह पंकज कुमार रितेश कुमार रतन कुमार जूली खातून शबनम राहुल कुमार विद्या कुमारी सौम्या वर्मा अंशुमान प्रकाश को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन अंकित कश्यप ने किया और सभी पदाधिकारीगण सदस्यगण के प्रति आभार प्रकट किया एवं पूर्णिया टीम को बढ़ाई शुभकामनाएं दी. वहीं कार्यक्रम में डॉ. अफ़रोज़ आलम ललन यादव स्नेहिल सुमन आशुतोष कुमार सिंह मुन्ना कुमार सिंह कुंदन कुमार आशीष मिश्रा पंकज सिंह नवीन कुमार एवं स्थानीय बुद्धिजीवी सम्मिलित हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button