पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से दो सीटिंग में होगी सैद्धांतिक परीक्षा मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगी रोकएडमिट कार्ड जाँच के बाद ही होगी प्रवेश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा आज से दो सीटिंग में होगी सैद्धांतिक परीक्षा मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर रहेगी रोकएडमिट कार्ड जाँच के बाद ही होगी प्रवेश

विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गए हैं चार परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय हेडक्वार्टर में टीपी कॉलेज एवं मधेपुरा कॉलेज को बनाया है परीक्षा केन्द्र

मधेपुरा:
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर सेशन 2024-26 की सैद्धांतिक परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली है। संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका, अटेंडेंस सीट एवं प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया है।
आज से सैद्धांतिक परीक्षा शुरू हो रही है।
परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा तिथि एवं परीक्षा केन्द्र की सूची पहले ही जारी कर दी गई है।
बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीजी सेकंड सेमेस्टर
सेशन 2024-26 की परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी एवं 15 जुलाई 2025 को समाप्त होगी।

कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स होंगे निष्कासित:
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा अवधि में स्टूडेंट्स कोई भी मोबाइल फोन,डिजिटल वॉच,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर अंदर नहीं जाएंगे। कदाचार में संलिप्त स्टूडेंट्स को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा।

दो सिटिंग में होगी परीक्षा:
बीएनएमयू में पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा दो सिटिंग में आयोजित होगी।
पहली सिटिंग सुबह 10 बजे से एक बजे तक और सेकंड सिटिंग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

विश्वविद्यालय स्तर पर बनाये गए हैं चार परीक्षा केन्द्र: बीएनएमयू के परीक्षा विभाग ने पीजी सेकंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीकों से सम्पन्न कराने हेतु सहरसा एवं मधेपुरा में दो- दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, टीपी कॉलेज मधेपुरा, आरएम कॉलेज मधेपुरा, आर झा कॉलेज सहरसा को परीक्षा केंद्र बनाया है।

ससमय जारी हुआ एडमिट कार्ड: पीजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले ही एडमिट कार्ड यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। संबंधित स्टूडेंट्स यूजर आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button