न्यू पटना क्लब में वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट संपन्नपटना। न्यू पटना क्लब

न्यू पटना क्लब में वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट संपन्न
पटना। न्यू पटना क्लब में 18 जून से 5 जुलाई 2025 तक वार्षिक टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 75 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, मेंस सिंगल्स और डबल्स श्रेणियाँ शामिल थीं। लड़के-लड़कियों दोनों ने समान जोश के साथ हिस्सा लिया।
सभी श्रेणियों के फाइनल मुकाबले 5 जुलाई को आयोजित हुए, जहाँ दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विजेता एवं उपविजेता:
अंडर-10: रूही कुमार / आरोही गुप्ता
अंडर-14: आदित दीपांकर / अर्निका ब्याहुत
अंडर-18: आरव चौहान / मीतांश जैन
मेंस डबल्स: आयुष कुमार व ऋषि भजिरिया / डॉ. गौरव व राजेश शुक्ला
मेंस सिंगल्स: आयुष कुमार / मनीष कुमार
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री आलोक सिन्हा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और वे शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं।
