जिले में गर्मी से पारा बढ़ रहा है इसके साथ ही गन्ने के रस, शरबत व बर्फ के गोले की बिक्री बढ़ गई है. - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले में गर्मी से पारा बढ़ रहा है इसके साथ ही गन्ने के रस, शरबत व बर्फ के गोले की बिक्री बढ़ गई है.

गर्म हवा लोगों को झुलसा रही
शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.वहीं गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं. दिन में लोग कालोनियों व घरों से बाहर निकलना तक पसंद नहीं कर रहे हैं वहीं आमजन अपनी गर्मी शांत करने के लिए गन्ने के रस, शरबत, केरी के पने व आईस्क्रीम का सहारा ले रहे हैं.

गर्मी से बचने का जतन; अब तो बस यही सहारा- शरबत, लस्सी और गन्ने का रस लगे प्यारा!

जिले में गर्मी से पारा बढ़ रहा है। इसके साथ ही गन्ने के रस, शरबत व बर्फ के गोले की बिक्री बढ़ गई है. बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.1 तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ के माने तो जिले में तापमान 5 दिन ऐसा ही होगा तापमान बढ़ने की संभावना कम है.

गर्म हवा लोगों को झुलसा रही
शहर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं. दिन में लोग कालोनियों व घरों से बाहर निकलना तक पसंद नहीं कर रहे हैं वहीं आमजन अपनी गर्मी शांत करने के लिए गन्ने के रस, शरबत, केरी के पने व आईस्क्रीम का सहारा ले रहे हैं.

पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई
इसके चलते इन दिनों पेय पदार्थों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है. वहीं तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को खासा परेशान कर रहे हैं। नगर के बस स्टेंड , सुभाष चौक,पुरानी बाजार, कॉलेज चौक एवम् अन्य चौराहो पर गन्ने का रस, शरबत, आईस्क्रीम, ज्यूस, केरी का पना सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों से लोगों को कुछ राहत मिल रही है.

कैफे-जूस कॉर्नर पर बढ़ी भीड़
शहर में कैफे से लेकर जूस कॉर्नर में गर्मी से बचने के लिए शरबत और देसी ड्रिंक मिल रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. वहीं डॉक्टर्स भी लोगों को गर्मी से बचने के लिए देशी पेय पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं. बेल का शरबत, आम पना के फ्लेवर, छाछ की वैरायटी, गन्ना जूस, पाइनएपल ज्यूस और नारियल पानी जैसे ड्रिंक लोग को गर्मी के सीजन में अधिक पसंद आ रहे हैं.

डिहाइड्रेशन दूर होता है
डॉ अभिषेक ने बताया कि गर्मियों में उच्च तापमान के दौरान लस्सी एक अच्छा पेय पदार्थ है जो शरीर की गर्मी को कम करता है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होता है. डिहाइड्रेशन से लडऩे की ताकत मिलती है. एक गिलास लस्सी पीने से हमारे शरीर में लगभग तीस हजार बैक्टेरिया बनते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और हानिकारक वायरस को मारते हैं.

गन्ना एक एनर्जी ड्रिंक
वहीं औषधीय गुणों से भरपूर गन्ना एक एनर्जी ड्रिंक का काम करता है जो कि हमारे शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान करता है। साथ ही ये कई बीमरियों से भी बचाता है. डॉ.अभिषेक ने बताया कि इसमें अच्छी मात्रा में काइब्रोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और एनर्जी ड्रिंक में मिलने वाले सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. जो शरीर को कई तरीके के लाभ पहुंचाने का काम करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button