आज होलिका दहन के बाद चार मार्च को रंगों का पर्व मनाया जायेगा होली - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

आज होलिका दहन के बाद चार मार्च को रंगों का पर्व मनाया जायेगा होली

होली को लेकर रंग-बिरंगे पिचकारी एवं गुलाल रंग से सज गया बाजार

पकवान एवं लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए भी दुकानों पर लगी भीड़

होलिका दहन सोमवार की रात को किया जायेगा, होलिका दहन को लेकर सोमवार को ही लकड़ी, गोईठ्ठा, पुआल आदि को एक जगह जमाकर होलिका दहन किया जाता है. इसके साथ ही होलिका दहन ढोलक पर होली संबंधी भक्ति गाना भी गाया जाता है. होलिका दहन को लेकर घर में विभिन्न तरह के लजीज व्यंजन तैयार किया जाता है. बेसन की कढ़ी,पकौड़ा आदि तैयार कर लोग इसका लुफ्त उठाते है. इस बार सोमवार को होलिका दहन किया जायेगा, वहीं बुधवार को होली मनाया जायेगा.होली को लेकर सब्जी, राशन एवं कपड़े की दुकान में खरीदारों की लगी भीड़वही होली को लेकर रंग अबीर गुलाल पिचकारी की दुकान सजी हुई है, लोग बच्चों के लिए रंग गुलाल के साथ साथ पिचकारियां भी खरीद रहे है. रंग गुलाल के दामों में कोई खास वृद्धि नहीं की गयी है, जिससे लोगों आर्थिक बोझ उठाना पड़े. वहीं सफेद पायजामा एवं कुर्ता का भी बिक्री हुई है. सब्जियों के दुकान पर भीड़ देखी जा रही है. होली के रंग में रंगने के लिए लोगों द्वारा जोरशोर की जा रही है. होली में जगह-जगह होली गाना को लेकर ढोलक, झाल व हरमोनियम आदि की भी जुगाड़ किया जा रहा है. होली में कई जगह भगवान विष्णु राधा की मंदिर को सजाया भी गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button