मधेपुरा में सियासी भूचाल: विधायक पर रंगदारी और धमकी का आरोप - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में सियासी भूचाल: विधायक पर रंगदारी और धमकी का आरोप

मधेपुरा। जिले के राजनीतिक गलियारों में तब हलचल मच गई जब राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर और उनके करीबी आलोक कुमार मुन्ना सहित अन्य पर संवेदक से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा।यह मामला AA पटना (JV) नामक फर्म से जुड़ा है, जो बुडको (BUDCO) के तहत निर्माण कार्य कर रही है। फर्म के संवेदक ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विधायक और उनके प्रतिनिधि लगातार दबाव बना रहे थे तथा रंगदारी नहीं देने पर कार्य रुकवाने और झूठे आरोप लगाने की धमकी दी जा रही थी।जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता सही पाई गईसंवेदक का दावा है कि अब तक 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विधायक के आरोपों के बाद ग्रामीण विकास मंत्री व मधेपुरा के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई थी। टीम ने 21 अगस्त 2025 को स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। इसके बावजूद विधायक पक्ष की नाराज़गी कम नहीं हुई और काम में बाधा डालने के आरोप फिर उठे।फोन पर मांगी गई रंगदारी, मिली धमकीसंवेदक ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आशुतोष कुमार को विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार मुन्ना द्वारा फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से एक करोड़ रुपये की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी गई बल्कि ठेकेदारी खत्म करने की चेतावनी भी दी गई।स्थल पर पहुंचकर हंगामे का आरोप23 नवंबर की रात लगभग 9:30 बजे विधायक और उनके समर्थक कार्यस्थल पर पहुंचे। वहां मजदूर सोनू निगम के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना का भी आरोप है। इस संबंध में थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगा है।संवेदक ने जताई जान-माल की सुरक्षा की आशंकासंवेदक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें और उनके स्टाफ को निशाना बनाया जा सकता है। वहीं, सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।विधायक बोले – “हमें फंसाने की साजिश”विधायक प्रो. चंद्रशेखर का कहना है कि उन्हें जान-बूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। जब तक निर्माण कार्य में गड़बड़ी दूर नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button