ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा कार्यालय में मुख्य गेट को तोड़कर प्रवेश कर अंदर के सामानों के साथ तोड़फोड़ कर 500 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में दिया गया आवेदन

सदर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार को 500 अज्ञात व्यक्ति ने भाजपा कार्यलय में तोड़फोड़ एवं अभद्र शब्द को लेकर सदर थाना में दिया गया आवेदन . दिए गए आवेदन में बताया गया कि लगभग 500 उपद्रवी लोग भाजपा कार्यालय के सभी कमरे के दरवाजे, खिड़की, वाशिंग, बाथरूम के कमांड बिजली बोर्ड सभी को तोड़ दिया. जिसमें लगभग 11 लाख रुपए की क्षति हुई और लूटपाट व बात की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर जानकारी दें और भाजपा कार्यालय पर आकर कोई क्षति लूट का आकलन किया एवं सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो और वीडियो का अवलोकन करने के बाद अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया गया. वही सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

