बीएनएमयू में पीजे में 8 से 15 अप्रैल तक पीजी में होगा नामांकन - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बीएनएमयू में पीजे में 8 से 15 अप्रैल तक पीजी में होगा नामांकन

बीएनएमयू विश्वविद्यालय में पीजी में नामांकन के लिए दूसरी चयनसूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है। नोडल पदाधिकारी प्रो. शशिभूषण ने बताया कि सभी पीजी विभागों से प्रथम चयनसूची से हुए नामांकन संबंधित रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शेष सीटों के लिए दूसरी चयनसूची जारी कर दी गई है।

ज़रीरे अपडेट……

चयनित छात्र 8 से 15 अप्रैल तक आवंटित विभाग या महाविद्यालय में नामांकन लेंगे। चयनित अभ्यर्थी अपना ऑफर लेटर खुद ऑनलाइन डाउनलोड करेंगे, जिसे मूल अभिलेख के साथ नामांकन के लिए चयनित संस्थान पर नामांकन हेतु जमा करना होगा। मूल अभिलेखों के जांचाेपरांत ही नामांकन सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चयन सूची में चयनित जिन छात्रों ने नामांकन नहीं लिया है, उनका नामांकन द्वितीय चयनसूची से नहीं होगा। उनका नामांकन का दावा समाप्त हो चुका है।

जानकारी…….

पीजी में नामांकन के लिए हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, म्यूजिक, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, कॉमर्स, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी और मैथमेटिक्स में आवंटित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएनएमयू में कई विषयों में सीट वृद्धि की गई है। इसके बावजूद काफी संख्या में छात्र हर साल नामांकन से वंचित रह जाते हैं। कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने कहा कि कुछ विषयों में सीट वृद्धि हुई है, अन्य विषयों में सीट वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयासरत है। बीएनएमयू के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए एंथ्रोपोलॉजी, एलएसडब्ल्यू मैथिली, फिलोसॉफी, संस्कृत, उर्दू, जियोलॉजी विषय में सीट के मुताबिक बहुत कम संख्या में आवेदन मिला है। इन विषयों में सीट खाली ही रह जाएगा। एंथ्रोपोलॉजी में 30 सीट के लिए मात्र पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं। एलएसडब्ल्यू में 60 सीट हैं, इसमें मात्र 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा संस्कृत में 65 सीट है इसके लिए 41 आवेदन प्राप्त हुए। उर्दू में भी 112 सीट के विरुद्ध 59 आवेदन प्राप्त हुए। जियोलॉजी के 30 सीट के लिए 11 छात्रों ने आवेदन किया है। बता दें कि छूटे हुए छात्रों को आवेदन करने का मौका दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button