बिहार में अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 और 9 मार्च को बारिश का अलर्ट

Wather Update:- बिहार के सभी जिलों सी लगभग अब ठंड की विदाई हो गई है लेकिन सुबह शाम हल्की सिरहन वाली ठंड रह ही रही है। हालांकि बिहार के कई जिलों में खिली धूप निकल रही है साथ ही साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिहार के अधिकतर हिस्सों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के महीने में तापमान तेजी से बढ़ेगा और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों—बक्सर, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में लू चलने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, मार्च में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 5 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। हालांकि, 6 और 7 मार्च को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
