सुपौल: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 20 लाख का गांजा बरामद SSB ने दो विभिन्न जगह की छापेमारी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 20 लाख का गांजा बरामद SSB ने दो विभिन्न जगह की छापेमारी

सुपौल/बिहार: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में 52 किलोग्राम गांजा जब्त किया. साथ ही दो महिला तस्कर के पास से 650 से प्रतिबंधित कपड़े,तंबाकू 131 पैकेट, 22 पैकेट मस्ताना पान मसाला, 51 पैकेट जर्दा जैसी वस्तुएं जब्त किया है

जानकारी देते हुए……

बीरपुर के एसएसबी 45 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी। कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि इंडो नेपाल बॉर्डर की स्तंभ संख्या 201 के पास से तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में नशीली पदार्थ छुपाई गई है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एक विशिष्ट तलाशी दल का गठन किया गया। निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरक्षण राजकुमार और अन्य दल द्वारा निर्धारित इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के क्रम में दल को सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास के मक्के के खेत में छुपा कर रखा गया 52 किलोग्राम गांजा मिला। उन्होंने बताया कि तलाशी दल द्वारा सामान को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद थाना अध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया गया है। गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 20 लाख रुपये रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button