ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी बेहतर उपचार के लिए हाइयर सेंटर रेफर

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 के निवासी मो अकरम के 20 वर्षीय पुत्र मो आसिफ की हुई सड़क दुर्घटना
जानकारी देते हुए आसिफ के भाई कासिफ ने बताया कि आसिफ कॉलेज गया हुआ था इसी दौरान एक अज्ञात चार पहिए वाहन ने धक्का मार कर मौके से फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया.जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डा मिथलेश कुमार के द्वारा मो आसिफ की प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.वही डा मिथलेश ने बताया कि युवक के सिर में चोट है सदर अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
