मधेपुरा: चैन स्नैचिंग से पहले ही स्थानीय लोगों ने 2 युवक को धर दबोचा - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा: चैन स्नैचिंग से पहले ही स्थानीय लोगों ने 2 युवक को धर दबोचा

दो युवक जो चैन स्नैचिंग के दौरान पकड़ाई

मधेपुरा /बिहार: मधेपुरा मुरलीगंज गोल बाजार वार्ड नंबर 8 में मंगलवार देर शाम गौतम शारदा पुस्तकालय के पास चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को चेन छिनतई के दौरान लोगों ने धर दबोचा.बता दें कि वार्ड नंबर 8 की महिला जब अपने घर से सब्जी लाने के लिए बाजार निकली थी तो उसी समय सड़क पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अचानक मोटरसाइकिल की गति धीरे करते हुए गले के सोने की चेन छीनकर फरार होने लगे इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर दो युवक को पकड़ लिया लेकिन एक युवक भागने में सफल रहा

वहीं पकड़े गए लड़कों से नाम पता पूछने पर अपना नाम

1. सावन कुमार उम्र 25 वर्ष पिता पृथ्वी यादव घर जानकी नगर वार्ड नंबर 1 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया बताया,

2. अनीष कुमार उम्र करीब 25 वर्ष पिता शर्मा यादव घर जानकीनगर वार्ड नंबर 1 बताया. स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़े गए युवक सावन कुमार के जेब से सोने जैसा रंग का गोल्ड चेन बरामद हुआ. वहीं युवक की तलाशी ली गई तो उसके जेब से लोहे का एक नुकीला फाइटर बरामद हुआ. दूसरे लड़के के पेंट के जेब से एक लोहे के चाकू जैसा डैगर बरामद हुआ. उक्त दोनों लड़कों से पूछताछ करने पर बताया कि मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 43 ए 1945 उक्त दोनों मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर बताया कि मोटरसाइकिल छीनी हुई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button