पीरपैंती पुलिस को बड़ी सफलता स्कॉर्पियो साथ 350 लीटर अवैध दारू बरामद

भागलपुर के पीरपैंती थाना अंतर्गत देशी शराब की बड़ी मात्रा में बरामद किया गया, इसकी सूचना कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अर्जुन कुमार गुप्ता के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को दिया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार को मो० फतेह आलम अंसारी पिता मो० सलीम अंसारी, सा० सुन्दरपुर , मुकेश सिंह पिता अजीत सिह, मो० रिजवान पिता शेख मफूज, तीनों थाना पीरपैंती जिला भागलपुर शंकर यादव,मो0 सुजीत कुमार दोनों सा० रंगरा थाना रंगरा जिला नवगछिया सभी मिलकर स्कार्पियों रजि० नम्बर BR10T 1172 से दिनांक 10/06/25 की रात्रि में पौरेया हाट झारखंड से अवैध शराब का खेप लेकर घोघा ईटा भट्टा पहुँचाने जा रहे थे। इस दौरान घोघा पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था,तभी मुकेश कुमार सिंह, मो० रिजवान, शंकर यादव एवं सुजीत कुमार चारों स्कार्पियों गाड़ी से उतरकर पुलिस की रेकी करने लगे। रेकी के दौरान मुकेश कुमार सिंह को संदिग्ध हालत मे घोघा पुलिस के द्वारा पकड़ा लिया गया एवं अन्य तीन वहाँ से भाग गये इसकी सूचना मो० फतेह आलम अंसारी को मिली तो वे अपना स्कार्पियों घुमाकर पीरपैंती सुन्दरपुर आ गये। इसी क्रम में घोघा थानाध्यक्ष के द्वारा पीरपैंती थाना को इसकी सूचना मिली तो पीरपैंती थाना द्वारा मो० फतेह आलम अंसारी को स्कार्पियों सहित अवैध देशी मसालेदार शराब कुल ग्यारह बोरा में कुल 1799 पाउच जिसकी मात्रा 359.8 लीटर बरामद हुआ। वहीं छापेमारी दल में ,पु०अ०नि० राहुल कुमार, पीरपैंती थाना
के पु०अ०नि० अमोद कुमार ठाकुर, सिपाही डबलू कुमार सिंह,
मो़ सैफ, महेन्द्र सिंह, शामिल रहे,
बाइट;- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अर्जुन कुमार गुप्ता
