खगौल थाना में ईद,चैती छठ एवम रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

खगौल: मंगलवार को खगौल थाना प्रांगण में ईद,चैती छठ, एवं रामनवमी को लेकर शांति पूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित थानाअध्यक्ष ने लोगों से ईद चैती छठ, एवं रामनवमी का त्योहार को लेकर शांति पूर्वक व हर्सोउल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया। सभी पर्व पर खासकर रामनवमी के जुलूस पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कहीं। उन्होने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध लगा रहता है । ब्रेथ लाइनर मशीन जगह जगह सड़क पर चेकिंग लगाने का आदेश है। ऐसा ना हो की इस त्योहार में हमें अपनी कार्रवाई का मौका मिले। जनता के बीच प्रेम का संदेश देना है ।छोटी छोटी घटना को नजरअंदाज न करे। पुलिस को तुरंत सूचित करे। खगौल की जनता सहयोग करे तो वे शांति व्यवस्था बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। इसके साथ उन्होंने खासकर चैती छठ एवं रामनवमी एवं ईद को लेकर को लेकर आपसी भाईचारे के साथ उत्साह पूर्वक त्योहार मनाने की पेशकश की। उन्होने रामनवमी को लेकर मुख्य सड़क के बीच बिजली के तार को लेकर बिजली कर्मीयों को सचेत रहने की बात कही। वहीं बैठक के बाद खगौल थाना अध्यक्ष रंजन कुमार थाने परिसर में बताया कि खगौल नगर घाट पर छठ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी । इस मौके पर सब इंस्पेक्टर पूजा राठी,नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रामनवमी शोभा यात्रा के अध्यक्ष आशुतोष कुमार श्रीवास्तव,भरत पोद्दार, व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष उमा गुप्ता, ज्ञानी प्रसाद,समाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स अजय कुमार यादव, पॉली गांगुली, वार्ड प्रशांत कुमार सिंह राहुल कुमार, रितेश कुमार उर्फ बिट्टू,मोहम्मद शाहनवाज उर्फ रिंकू, मोहम्मद राजा,मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद सज्जाद,के के झा, अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे l
