कार्यपालक सहायकों ने निकाला शांतिपूर्ण जुलूस

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के बैनर तले शुक्रवार को शांति पूर्ण तरीके से जुलूस निकाला बताते चलते है कि बुधवार से ही मुख्यालय में कार्यपालक सहायकों का विरोध आंदोलन शुरू हो गया. अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जताई. संघ की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 03 से 06 सितंबर तक सभी कार्यपालक सहायक काला बिल्ला पहनकर अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रहे है . इस दौरान जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा. वहीं शुक्रवार को जिला स्तर पर विशेष प्रदर्शन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल हुए . वही संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार बताएं कि सरकार हम लोगों के साथ सोतेलापन कर रही है बढ़ती भी महंगाई में वेतन कब मिला है वेतन में वृद्धि होनी चाहिए जिससे कि अपने परिवार का पालन पोषण कर सके.वही विरोध प्रदर्शन में शामिल सहायकों दीपक कुमार, अजय कुमार मेहता, प्रेरणा कुमारी,सोनी कुमारी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है. सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते पहल नहीं की तो 07 सितंबर से सभी कार्यपालक सहायक कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे आम जनता के लिए आवश्यक सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगी.वही शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस कल भगवान से कर्पूरी चौक तक निकाला गया.
