ओडिशा रेल हादसे में बिहार के 3 लोगों की मौत, 16 घायल; 1 लापता - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

ओडिशा रेल हादसे में बिहार के 3 लोगों की मौत, 16 घायल; 1 लापता

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में बिहार के 3 लोगों की भी मौत हो गया है। 16 के घायल होने की अभी तक सूचना मिली है। इसमें सबसे ज्यादा पूर्वी चंपारण के 12 लोग घायल हैं। जमुई के भी 2 लोगों की मौत और 4 के घायल होने की जानकारी मिल रही है। एक लापता बताया जा रहा है।

काम के लिए केरल जा रहे थे।………

हादसे में रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना इलाके के 8 लोग घायल हैं। यहां के भी एक शख्स की मौत हुई है। सभी मजदूर थे। काम के लिए केरल जा रहे थे।

मामूली घायल यात्रियों को ट्रेन से हावड़ा लाया गया है। यहां से सभी को अपने-अपने घर भेजा रहा है। बिहार के दानी चौपाल ने बताया कि मैं एस-1 कोच में था। बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, गाड़ी पूरी उलट गई थी। मैं बिहार से चेन्नई जा रहा था। मैं चेन्नई में एक कपड़ा दुकान में काम करता हूं।

रक्सौल के चिकनी गांव निवासी भुवन पटेल के बेटे राजा पटेल की मौत हुई है। इसी गांव के आठ मजदूर और घायल हैं। सभी की उम्र 26 से 32 साल के बीच की है। मृतक के परिजनों ने कहा कि 1 जून को सभी केरल के लिए निकले थे। वहां पेंटर का काम करते हैं। सभी एक ही कोच में बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button