#Patnaa महिला कॉलेज खगौल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्त समाज कार्यक्रम का किया गया आयोजन। - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#Patnaa महिला कॉलेज खगौल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्त समाज कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

खगौल नगर के महिला कॉलेज खगौल महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर उषा विद्यार्थी द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगही कवित्री डॉ मीना कुमारी( माननीय कुलपति महोदय की पत्नी) सुबुही असलम प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहटा एवम डॉक्टर कीर्ति मैम प्रॉक्टर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना उपस्थित हुई सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक वचनों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को लाभन्वित किया एवं नारी सशक्तिकरण के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डालाकार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। यह पूरा आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान में समर्पित था।प्राचार्या द्वारा सभी अतिथियों को शॉल, बुके और मोमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी गईं।इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं,शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से रुचिका मेहता,डॉ. बुलबुली कानो, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. खुशबू फातिमा, डॉ. मधु डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. कविता जैन, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. चंदा सिंह, डॉ. अजिताप्रियदर्शिनी, और डॉ. राखी सिन्हा आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शालिनी कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button