#Patna दानापुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीम राव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनाई गयी।

खगौल दानापुर मंगलवार भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की, जयंती के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर विनोद कुमार द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए, मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि, आज हम सब महान व्यक्तित्व, भारत रत्न डाॅ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह उस विचारधारा, उस संघर्ष और उस प्रेरणा का उत्सव है।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी- भारतीय संविधान का निर्माण। उन्होंने एक ऐसा संविधान बनाया जिसमें हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले, चाहे व किसी भी जाति, धर्म, वर्ग या लिंग का हो।
इस अवसर पर, मैं यही कहना चाहूँगा की हम सभी बाबासाहेब के आदर्शों का पालन करें, जिससे देश की अशिक्षा, निर्धनता एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके।इस अवसर पर मंडल कार्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित तीन रेलकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर राजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) सहित अन्य अधिकारी, रेलकर्मी एवं यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा भी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
