आयुष्मान कार्ड बनवाने वालों की हो रही कमी, 11.65 लाख में 2.35 लाख लोगों का बना है कार्ड

- मुफ्त में बन रहा श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड, पांच लाख का मिल रहा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा-
सदर अस्पताल में मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्ड बनाने के लिये लोग पहुंच रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से कार्ड बनाने के संख्या में कमी आयी है. आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जो लोग श्रम कानून के तहत निबंधित किये किये हैं. उन सब लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत श्रमिकों के परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगा. सरकार ने यह व्यवस्था की है कि श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड आसानी से बन कर तैयार हो जाय. कार्ड बनाने के लिए लाभार्थियों को लेबर कार्ड और आधार कार्ड जरूरी होगा. उन्होंने बताया कि दो लाख 35 हजार 351 लोगों का आयुष्मान कार्ड तैयार हुआ है. नौ लाख 30 हजार 384 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है.परिवार में व्यक्तियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है.
- निःशुल्क होता है इलाज –
रंजीत सिंह ने बताया यह योजना सामाजिक आर्थिक जनगणना वर्ष 2011 पर आधारित है. जिसमें प्रति परिवार, प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सरकार द्वारा दी जाती है. यह सरकार की एक अतिमहत्वाकांक्षी एवं जन स्वास्थ्य से जुड़ी काफी सकारात्मक पहल है. इसमें प्रति परिवार व्यक्तियों की कोई सीमा नहीं रखी गई है. यानि उस परिवार के सभी सदस्य का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क हो सकता है. बशर्त्ते कि सभी का आयुष्मान कार्ड अलग-अलग बना हो उन्होंने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार चिह्नित सिर्फ पात्र लाभार्थियों का कार्ड किसी भी वसुधा केंद्र/UTIITSL के माध्यम से बनाया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति https://mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर अपनी पात्रता की जांच कर सकता है. इसके अलावा 14555 पर कॉल करके भी पात्रता की जानकारी ली जा सकती है. यही नहीं कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत के पात्र लाभार्थी हैं या नहीं जानने के लिए अपना राशन कार्ड लेकर वसुधा केंद्र पर इसकी जांच करवा सकते हैं. - अब तक बन चुके हैं दो लाख तीस हजार आठ सौ 64 से अधिक आयुष्मान कार्ड –
आयुषमान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कुल 11 लाख 65 हजार 735 लाभार्थी हैं, इसमें से दो लाख 35 हजार 351 लोगों आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. जिले के लगभग दस हजार सात सौ 83 पात्र लाभार्थी जिले एवं जिले से बाहर जाकर अपना निःशुल्क इलाज़ विभिन्न अस्पतालों में करवा चुके हैं. वही जिले से तीन हजार तीन सौ 31 एवं बिहार से बहार राज्य 396 लोगों ने इलाज करवाए है. जिले के सभी सरकारी अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध हैं. वहीं प्राइवेट अस्पतालों में पाटलिपुत्र हॉस्पिटल, मिशन हॉस्पिटल, आनंद आई हॉस्पिटल, सतीश मेमेरियल हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना तहत सूचीबद्ध हैं. जिसमें पात्र लाभुक अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते हैं.