Madhepura: सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मधेपुरा/बिहार: सदर प्रखंड के भर्राही ओपी मानपुर के बरियाही पंचायत के वार्ड नं दो कि निवासी मदन मुखिया की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मदन मुखिया अपने ससुराल मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर से मकई लेकर आ रहे थे. इसी दौरान मधेपुरा मुरलीगंज एनएच 106 चांदनी चौक बुधमा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल पर धक्का मार कर मौके से फरार हो गया . वहीं युवक के सिर में गंभीर चोट घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी.जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा एवं भर्राही ओपी पुलिस की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. वही उनके परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद वह सभी अस्पताल पहुँचे. वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजन बताते हैं कि 2 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी अचानक ऐसी खबर सुनकर पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. वही शव की पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौप दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button