Madhepura: नवविवाहित दंपति को स्वास्थ विभाग दे रहा है कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां
नवविवाहित दंपति को स्वास्थ विभाग दे रहा है कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां

मधेपुरा/ बिहार : नई पहल किट के तहत गिफ्ट में परिवार नियोजन की सामग्री आशा दे रही भेंट
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग नई पहल शुरू कर दिया है. स्वास्थ विभाग अब नवदंपति को शादी एक कीट दे रही है. इसमें उन्हें शादी के बधाई पत्र के साथ ही पंजीकरण फॉर्म,कंघी, बिंदी, नेलकटर, रुमाल के साथ ही कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां भी दे रही है. यह जिम्मेदारी आशा को दी गई है. नवदंपति को किट देने के साथ ही आशा उन्हें मात्र दो संतान ही रखने की सलाह भी देते हैं. विभाग ने इसे नई पहल के नाम दिया है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही योजना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई योजनाएं इसमें पूर्व से भी चलाई जा रही है. नई लहर, नया विश्वास-संपूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास की तर्ज पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अब जनसंख्या नियंत्रण के लिए नवविवाहताओ को जोड़ने को लेकर नई पहल की योजना शुरू की है.नवविवाहित जोड़ों को शादी में नाते-रिश्तेदारों से मिलने वाले पारंपरिक उपहार के अलावा स्वास्थ्य विभाग एक नया तोहफा दे रहा है.इसे नई पहल की नाम दिया गया है. इसे नवविवाहित जोड़े को आशा कार्यकर्ता की ओर से भेंट किया जा रहा है. इसके माध्यम से दूल्हे और दुल्हन को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जा रहा है. इस किट को बांटने की शुरुआत जिले में लगभग हो ही चुका है. इस किट में स्त्री,पुरुष के लिए प्रसाधन धान की सामग्री के साथ ही परिवार नियोजन की सामग्री भी रखी गई है. जिले में इस योजना पर भारत सरकार द्वारा प्रति किट 220 रुपये की सामग्री वह 100 रुपये प्रति किट संबंधित आशा को प्रोत्साहन राशि दिया जाता है.
एक बार फिर से आशा घर-घर जाकर दे रही है शगुन
आशा कार्यकर्ता अपने पोषक क्षेत्र में विवाहित जोड़ों को यह शगुन दे रही है परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नवविवाहित जोड़ों को ये शगुन दे रही है. परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नवविवाहित जोड़ों को किट दे रही है.इसके साथ ही आशा द्वारा नवविवाहितों को किट उपलब्ध परिवार नियोजन के साधनों के विषय में भी जानकारी प्रदान किया जा रहा है.
गर्भनिरोधक के फायदे:
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी
प्रजनन सम्बंधित स्वास्थ्य
जटिलताओं से बचाव
अनचाहे गर्भ से मुक्ति
एचआईवी -एड्स संक्रमण से बचाव
किशोरावस्था गर्भधारण में कमी
जनसंख्या स्थिरीकरण में सहायक
आशाओं को पूर्व से ही दी गई जानकारी
जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डॉ बिपिन गुप्ता ने बताया कि नई पहल की हटके संबंध में आशा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई है स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया भी सहयोग कर रहे हैं आशा को कीट में मौजूद साधनों के इस्तेमाल के विषय में भी विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई है साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आशा नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन साधनों के विषय में सटीक जानकारी उपलब्ध करा पाए.
नई पहल किट में मिल रहा ये सभी समान
नई पहल किट में परिवार कल्याण व स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बधाई पत्र ,एक जूट के बैग के साथ विवाह पंजीकरण फॉर्म ,पम्पलेट या लिफ्लेट, स्वच्छता बैग अंतर्गत तौलिया, कंघी,बिंदी, नेलकटर दो रुमाल व एक छोटा शीशा के साथ ही कंडोम का दो पैकेट, गर्भनिरोधक गोलियां माला एन 2 पैकेट, आपात कालीन गर्भनिरोधक गोलियां 3, सप्ताहिक गर्भनिरोधक गोलियां एक पैकेट एवं दो प्रेग्नेंसी जांच किट तथा आशा कार्यकर्ता व एएनएम का मोबाइल नंबर दिया जा रहा है.
दो बच्चों तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए करना है प्रोत्साहित
सिविल सर्जन डॉक्टर मिथलेस ठाकुर ने कहा कि इस कीट में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक पत्र भी है जिसमें परिवार नियोजन के फायदे के बारे में लिखा गया है इस पत्र का उद्देश नवविवाहित जोड़ों को जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सचेत करने के साथ दो बच्चो तक ही परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.
