Madhepura: चौसा के लौआलगान में अनियंत्रित स्कार्पियो की ठोकर से एक महिला सहित एक बच्चे की मौत,छः घायल,रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: चौसा के लौआलगान में अनियंत्रित स्कार्पियो की ठोकर से एक महिला सहित एक बच्चे की मौत,छः घायल,रेफर

लौआलगान में रिस्तेदार की बेटा की शादी में शामिल होने के लिए आये मृतक व घायल

मधेपुरा/चौसा/बिहार: चौसा प्रखंड लौआलगान में मंगलवार की दोपहर में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.वहीं 6 लोगो की हालत गंभीर है.घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलगान पंचमुखी चौक के समीप मंगलवार को दोपहर में एक अनियंत्रित तेज रफ़तार से आ रहे स्कॉर्पियो ने रौंदते हुए कई लोगो ठोकर मार दिया। हादसा इतना भंयकर था कि स्कार्पियो की सड़क से 15 फुट दूर जाकर सड़क के बगल खाई में जाकर गिरी.उसमें ड्रावर अन्य लोग सवार थे। वहीं इस घटना में एक महिला एवं उनके पौता ने मौके पर दम तोड़ दिया.वहीं 6 जख्मी को घटना स्थल से एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया इस घटना में जख्मी छः लोगों को चौसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है.अधिक्तर व्यक्ति लौआलगान पूर्वी वार्ड 3 चलितर साह के बेटा की शादी मे शामिल होकर विदाई होकर अपने अपने घर जाने की तैयारी में थे.चलितर साह की घर एसएच 58 के बगल में होने के कारण लोग उसके घर विदाई होकर ऑटो पकड़ने के लिए पंचमुखी चौक लौआलगान जा रहे थे कि रास्ते मे पीछे से आ रही एक उजली रंग की तेज रफ़्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने रौंद दिए.इस घटना में आलमनगर प्रखण्ड के पथरा टोल बजराहा निवासी प्रकाश गुप्ता की पत्नी गीता देवी (50),मृतिका की पौता राजेश गुप्ता के पुत्र प्रियांशु कुमार (10) की मौत हो गयी।जबकि इस घटना में लौआलगान के राजेश कुमार (30),कुमोद राय(30),पवन यादव (30),आलमनगर बजरहा के लक्ष्मी देवी (60),खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड निवासी गुलशन गुप्ता के पुत्री स्वीटी कुमारी (13) एवं सहरसा जिले के सोहा शाहपुर निवासी रूबी देवी 35 गंभीर रूप जख्मी हो गया।सभी जख्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में तैनात डॉक्टर राकेश कुमार ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर मायागंज मेकिल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button