#Madhepura ग्रामीणों का शौर्य: बाइक लुटेरों को पीटकर पकड़ा, हथियार बरामद - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#Madhepura ग्रामीणों का शौर्य: बाइक लुटेरों को पीटकर पकड़ा, हथियार बरामद

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधमा चांप के पास मंगलवार की रात ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को बाइक लूट कर भागने के दौरान पकड़ लिया। लोगों ने तीनों बदमाशों को जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लूट की घटनानेहालपट्टी निवासी पवन यादव जोरगामा से कटहरवा जा रहे थे। एनएच-107 पर बुधमा के समीप एक बाइक सवार तीन हथियार से लैस बदमाशों ने घेर कर गाड़ी और 6 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। बाइक चालक ने हल्ला किया तो चौक पर से लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की कार्रवाईभाग रहे बदमाशों को लोगों ने हथियार के साथ पकड़ लिया। जमकर धुनाई कर दिया। एक गोली और कट्टा बरामद किया। स्थानीय लोगों ने बुधमा पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया। भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।आरोपी और पूछताछपूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मंटू यादव के बेटे राजा कुमार, दीनापट्टी सखुआ सुचेन पासवान के बेटे ओम कुमार, पोखराम निवासी ललित नारायण यादव के बेटे अमन कुमार बताया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button