Bihar Covid19 Update:बिहार मैं फिर से पैर पसार रहा हूं कोरोना - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Covid19 Update:बिहार मैं फिर से पैर पसार रहा हूं कोरोना

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले एक हफ्ते से हर रोज बढ़ रहे हैं। पटना की हालत अधिक खराब है। यहां राज्‍य के आधे से अधिक सक्रिय केस हैं। पिछले कई महीनों के बाद पहली बार राज्य में कोरोना संक्रमण के 43 नए केस मिले हैं। अकेले पटना जिले से 25 केस हैं। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 161 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में 126130 कोविड टेस्ट किए गए जिसमें 43 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

देख‍िए कहां और किस तरह बढ़ रहे मामले

इनमें पटना से 25, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जहानाबाद, मधेपुरा, कटिहार, मुंगेर रोहतास, सीतामढ़ी, सुपौल में एक-एक, समस्तीपुर में तीन, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में दो-दो नए केस मिले हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में पूर्व से संक्रमित रहे 17 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके पहले 14 जून को राज्य में 26, 13 जून को 14 जबकि 12 जून को 17 नए केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में अधिक से अधिक कोविड टेस्ट कराएं और मुख्यालय को स्थिति से अवगत कराते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button