Bihar Board 2023 : 32 केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा तैयारी पूरी

Bihar Board : मैट्रिक की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक जिले के 32 केंद्रों पर आयोजित की दिया जाएगा परीक्षा में करीब 29 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 AM से दोपहर 12:45 PM तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 PM से शाम 5:00 PM तक आयोजित की जाएगी। इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
समय निर्धारित किया गया
परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले प्रवेश करना होगा। परीक्षा के लिए मधेपुरा अनुमंडल में 24 और उदाकिशुनगंज अनुमंडल में 8 केन्द्र आयोजित किया गया है. जिला प्रशासन ने सभी को पहले ही निर्देश दे दिया है। सभी दंडाधिकारी स्वयं केंद्रों पर घूमेंगे और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी परीक्षा केंद्रों पर घूमने की हिदायत देंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया जाए।
धारा-144 लागू
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू होने के कारण किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया गया है.
