मधेपुरा-उदाकिशुनगंज में 10-10 कोर्ट भवनों का चीफ जस्टिस ने किया उद्घाटन, ई-सेवा केंद्र शुरू; न्याय व्यवस्था मजबूत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा-उदाकिशुनगंज में 10-10 कोर्ट भवनों का चीफ जस्टिस ने किया उद्घाटन, ई-सेवा केंद्र शुरू; न्याय व्यवस्था मजबूत

मधेपुरा। जिले में न्यायिक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम। रविवार को मधेपुरा व उदाकिशुनगंज में जी+5 के 10-10 नवनिर्मित कोर्ट भवनों व दो-दो ई-सेवा केंद्रों का मुख्य न्यायाधीश ने फीता काटकर लोकार्पण किया।उपस्थित निरीक्षी न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महानिबंधक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायिक-प्रशासनिक अधिकारी। उद्घाटन से पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने पूजा-अर्चना की। जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।आधुनिक सुविधाओं से लैस ये भवन न्यायिक कार्यों को गति देंगे। ई-सेवा केंद्रों से केस स्टेटस, दस्तावेज व अन्य सेवाएं ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होंगी।मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “न्याय पहुंच तब होती है जब नागरिक को मुकदमे की पूरी जानकारी हो। ई-सेवा केंद्र इसे सुलभ बनाएंगे।” इस पहल से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button