ब्रेकिंग न्यूज़
मारवाड़ी समाज के द्वारा रानी सती माता का 1300 चुनरी का हुआ महाअभिषेक

एक दिवसीय भादी महोत्सव संपन्न हो गया .महाआरती में तेरा सुहागन महिलाओं ने दादी जी की आरती की। वही आरती के क्रम मे मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी किया गया। आरती की समाप्ति के बाद 13 सुहागन महिलाओं ने दादी की भजनों पर जमकर नृत्य किया.सभी महिला पुरुष मिलकर पद यात्रा निकाला .मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि दादी की असीम कृपा से एक दिवसीय भादी महोत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। बताया कि तीन दिवसीय भादी महोत्सव में दादी भक्तों की उत्साह देखने को मिल रही थी. वही महिलाओं में भी काफी उत्साह था. सफल कार्यक्रम के लिए समस्त मारवाड़ी समाज के दादी भक्त बधाई के पात्र हैं.



