Madhepua: हथियार एवं गोली के साथ सदर थाना के पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepua: हथियार एवं गोली के साथ सदर थाना के पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार

प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अपर अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देशानुसार अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापारी की जा रही थी. इसी क्रम में सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि मधेपुरा से खोपैती-तुनियाही जाने वाली सड़क में निर्माणाधीन गृहरक्षक भवन से कुछ दूर आगे कुछ अपराधी इकट्ठा हुआ है जो रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों से छीन छोड़ की घटना को अंजाम दिया करता है.प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.गठित टीम में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, एसआई इंद्रजीत तांती, सिपाही सोमू कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया.जब गठित टीम के द्वारा त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर घेराबंदी कर एक अपराधकर्मी सहरसा जिला के चोर बाजार के निवासी रंजीत यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रफुल्ल कुमार को एक लोडेड देशी कट्टा, अनलोड करने पर एक जिन्दा गोली तथा एक मोबाईल सहित गिरफतार किया गया, तथा कुछ अपराधी भागने में सफल हो गया.इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-915/24 -08.08.24 धारा-25 (1-b)a/26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया. कांड में गिरफ्तार अभियुक्त प्रफुल्ल कुमार के द्वारा पूर्व में भी हत्या जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया जा चुका है. गिरफतार अभियुक्त प्रफुल्ल कुमार को न्यायालय में अग्रसारित किया गया.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button