Weather Alert: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Alert: गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 41 के पार पहुंच गया है। बिहार में पिछले पांच दिनों से हीट वेव और लू का प्रभाव है। दिन में तेज धूप होने के साथ ही 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, मधेपुरा ,सुपौल, सहरसा, में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वी पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, भागलपुर, बक्सर, मुंगेर, खगड़िया समेत 23 जिलों में अगले 48 घंटे तक हीट वेव का असर रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड ………

22 अप्रैल से बिहार में सभी हिस्सों में मौसम में सुधार होगा। बिहार के 14 जिलों में सोमवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के समीप रहा है। पटना, गया, रोहतास, शेखपुरा, मधेपुरा,सहरसा, सुपौल, खगड़िया, बांका, नवादा में 12 से 3 बजे के बीच तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

हीट वेव और लू में अंतर……….

मैदानी इलाकों में 40 डिग्री और उससे अधिक तापमान के बीच चलने वाली गर्म हवा को हीट वेव कहा जाता है। वहीं उत्तर भारत में गर्मियों में उत्तर पूर्व तथा पश्चिम से पूरब दिशा में चलने वाली तेज शुष्क हवा को लू कहते हैं। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

मधेपुरा: 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 41 पर

मधेपुरा में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पारा 41 डिग्री‎ पहुंच गया। पिछले 10 साल में अप्रैल महीने के दूसरे हफ्ते में पहली बार तापमान 41 के पार पहुंचा है। हालांकि पिछले 10 वर्षों में केवल 4 साल में शहर का तापमान 40 के पार गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button