Madhepura:दवाई का अधिक डोज लेने से एक युवक की मौत

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा शहर के वार्ड 21 में रविवार को दवाई का अधिक डोज लेने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भिरखी वार्ड 21 निवासी अमोद प्रसाद यादव के पुत्र कुंदन कुमार (35 वर्ष) के रुप में की गई है पिता ने बताया कि कुंदन विगत कुछ दिनों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहा था। जिसका इलाज उसके परिजनों के द्वारा चल रहा था । हर दिन वह दवा ठीक से खा लिया करता था लेकिन रविबर के सूवा दवा का अधिक डोज खा लेने से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद मिशन अस्पताल ले जाया गयाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसकी सूचना सदर थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दवा का अत्यधिक डोज लिए जाने की जानकारी दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

