Madhepura: शिक्षक की मौत का मधेपुरा पुलिस ने किया खुलासा - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: शिक्षक की मौत का मधेपुरा पुलिस ने किया खुलासा

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी पैसे को लेकर हुई थी शिक्षक की मौत
ग्वालपाडा (अरार ओ०पी०) थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक – 14.04.2023 की रात्रि करीब 20.30 बजे पैसे की विवाद को लेकर शिक्षक शिव सक्सेना उम्र करीब 40 वर्ष पिता योगेन्द्र राम सा० बभनगामा महेश वार्ड नं0-04, थाना ग्वालपाडा (अरार ओ०पी०) जिला मधेपुरा जो नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेलदारी टोला भलुआही में कार्यरत थे की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में परिवादिनी रिन्कु देवी पति स्व० शिव सक्सेना से प्राप्त आवेदन के आधार पर ग्वालपाडा थाना कांड संख्या – 66 / 23, दिनांक – 16.04.23 धारा 302, 120बी, 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। कांड पंजीकृत किये जाने के उपरान्त इस कांड के अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष, ग्वालपाडा, अरार ओ०पी० एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को शामिल किया गया है। उक्त छापामारी दल के द्वारा घटना के 24 घंटे के अन्दर छापामारी कर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त राम प्रवेश राम पे० स्व० ब्रहमदेव राम सा० खोखसी रामगंज थाना ग्वालपाडा जिला मधेपुरा को विधिवत गिरफतार किया गया है, जिसके पास से एक मोबाईल फोन सिम नम्बर – 9006895437, 8789339517 लगा हुआ बरामद किया गया है। कांड के अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफतारी हेतु छापामारी अनवरत रूप से जारी है। घटना में अज्ञात का पता किया जा रहा है।

घटना घटित होने के संबंध में मुख्य रूप से यह बात प्रकाश में आ रही है कि अभियुक्त राम प्रवेश राम के द्वारा मृतक शिव सक्सेना से करीब एक वर्ष पूर्व 2,50,000/- ढाई लाख रूपया उधार लिया गया था जिसे चुकाने को लेकर विवाद हुआ था। घटना की तिथि को दिन में भी इस बात को लेकर झड़प होने की बात बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button