समस्तीपुर: समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कारवाई कोडिंग युक्त कफ सिरफ एवं ट्रक को किया गया बरामद। - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कारवाई कोडिंग युक्त कफ सिरफ एवं ट्रक को किया गया बरामद।

समस्तीपुर/बिहार: दलसिंहसराय थाने की पुलिस टीम के द्वारा ट्रक पर लदे जूट एवं आलू के बोड़ों में छिपाकर रखा 600 शील बंद कार्टुन से कुल 96000 बोतल प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरफ एवं ट्रक को किया गया बरामद। ट्रक का चालक एवं उपचालक भी गिरफ्तार।

पूरा मानला……

दिनांक- 17.03.2023 को समय करीब – 15:45 बजे पु०नि० सह थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय थाना को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक नं0-बी0आर0-09जी0बी0-1248 जो कि नेशनल हाईवे-28 के रास्ते बरौनी होते हुए सिल्लीगुड़ी उक्त ट्रक पर उपर आलू के बोड़े के नीचे छिपाकर प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष, दलसिंहसराय के द्वारा सहायक औषधी नियंत्रक, समस्तीपुर को थाना ज्ञापांक- 518 / 2023 दिनांक- 17.03.2023 से सूचित करते हुए थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० राजन कुमार, पु०अ०नि० शम्भूनाथ सिंह, सि0 / 962 मनोज पाल एवं थाना रिजर्व बल के जवान सि0 / 83 विकास कुमार गुप्ता एवं सि0 / 797 सन्नी कुमार के साथ सरकारी पुलिस जीप से ग्राम ढेपुरा भगवती पेट्रोल पंप के पास पहुँच कर वाहनों की सघन जाँच किया जा रहा था। उसी क्रम में ट्रक नं०- बी0आर0-09जी0बी0-1248 जो सरदारगंज की ओर से बरौनी की ओर जाने वाली मार्ग पर नजर आई साथ के पुलिस जवानों के मजबूत घेराबंदी के कारण ट्रक को घेर कर पकड़ा गया। ट्रक रूकते ही ट्रक के चालक एवं उपचालक ट्रक से उतर कर भागने लगा, जिसे जवानों के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़े जाने पर दोनों व्यक्ति से नाम व पुछे जाने के क्रम में अपना अपना नाम 01 चालक गुलशन कुमार पिता गौरी शंकर राय साकिन सीमा चक्का थाना छौड़ाही ओ0पी0 एवं 02 उपचालक ने अपना नाम गोरे लाल कुमार पिता खंतर पासवान साकिन शिव मन्दिर पहाड़ चौक थाना मुफ्फसिल दोनों जिला बेगूसराय बताया। उसी क्रम में समस्तीपुर जिला से दो औषधी निरीक्षक क्रमशः 01. विनिता एवं 02 मो0 जमीलूर रहमान भी पहुॅचे उनके समक्ष तलाशी के नियमों का विधिवत पालन करते हुए अपने एवं अपने साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का तलाशी देते हुए ट्रक नं0-बी0आर0-09जी0बी0-1248 की तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में ट्रक पर लदे जूट एवं प्लास्टिक के बोड़ों में आलू एवं 600 शील बंद कार्टुन प्रतिबंधित कोडिंग युक्त कफ सिरफ बरामद हुआ । उक्त शील बंद कार्टुन को दोनों औषधी निरीक्षको के समक्ष जब खोला गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त कार्टुन में प्रतिबंधित कोडिंन युक्त कफ सिरफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button