ब्रेकिंग न्यूज़
BNMU:पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए पहली चयनसूची जारी की जाएगी
मधेपुरा/सुपौल/बिहार: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए पहली चयनसूची 13 मार्च को जारी की जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थी 15 से 24 मार्च तक संबंधित विभाग व कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं।
जानकारी……
नोडल पदाधिकारी प्रोफ़ेस.शशिभूषण ने बताया कि विद्यार्थियों को नामांकन से पूर्व यूएमआईएस पोर्टल से अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। ऑफर लेटर और संबंधित कागजात के साथ पीजी विभाग में छात्रों का नामांकन होगा।
बता दें कि विश्वविद्यालय में 25 विषयों में कुल आवंटित सीट 4805 हैं। इसके लिए विभिन्न विषयों को मिलाकर 8046 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय ने नामांकन के लिए 24 फरवरी तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी।
