मधेपुरा/सिंघेश्वर/बिहार: एक बार फिर मधेपुरा पुलिस को मिली है बड़ी सफलता अलग-अलग मामले में पांच अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा/सिंघेश्वर/बिहार: एक बार फिर मधेपुरा पुलिस को मिली है बड़ी सफलता अलग-अलग मामले में पांच अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

मधेपुरा/सिंघेश्वर/बिहार: एक और बार मधेपुरा पुलिस को मिली है बड़ी सफलता जहां सिंघेश्वर थाना अंतर्गत अलग-अलग कांड में हथियार गोली एवं अन्य सामानों के साथ पुलिस ने धर दबोचा है बता दें कि सिंघेश्वर मेला के ग्राउंड से छापामारी कर बाइक पर सवार अपराधी पूर्णिया जिले के जानकीनगर अंतर्गत शशि कुमार के सुपुत्र पीयूष कुमार उर्फ आनंद कुमार मधेपुरा के मुरलीगंज थाना अंतर्गत पर वाटोल निवासी धीरेन कुमार के पुत्र राजेश कुमार रमेश कुमार के पुत्र राजा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

तलाशी लेने के बाद…………

तलाशी लेने के बाद दो देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस 380 ग्राम गांजा और चार मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन और अपराधी भागने में सफल हो गए जिनकी तलाशी अभी चल रही

पूछताछ करने के दौरान ………

मधेपुरा एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उन लोगों ने डकैती की योजना बना रहे थे

अन्य और मामला…….

वहीं और अन्य मामले में सिंघेश्वर के कमर गामा में बोलेरो पिकप के लूट में शामिल वांछित अभियुक्त राजा यादव को बाइक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया है वही सिंघेश्वर थाना अंतर्गत लाल पट्टी वार्ड नंबर 9 निवासी मिथिलेश कुमार को बिजली की तार चोरी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है इसके पास से एक लोहे का पीला और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button