मधेपुरा:जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा लापरवाही का लगाया आरोप - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा:जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के पति

मधेपुरा/बिहार: मुरलीगंज प्रखंड के गंगापुर के रमणी वार्ड नं 12 के निवासी विजय यादव की 35 वर्षीय पत्नी श्वेता देवी की ऑपेरशन होने के बाद हुई मौत

जानकारी देते हुए मिर्तक महिला के पति विजय यादव ने बताया कि उनकी पत्नी का शहर के वृदावन अस्पताल में गर्भाशय का शल्य किया गया था. जिसके बाद दो दिन के बाद अस्पताल चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मियों के द्वारा सही से देखभाल नही हुआँ जिस कारण उनकी पत्नी की मौत हो गयी है.वही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी की मिर्त्यु पहले ही हो गयी थी.लेकिन अस्पताल के द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया. इस तरह गरीब परिवार के साथ बेवकूफ बनाने के काम किया जाता है.उनका कहना है इस तरह की अस्पताल का पंजीकरण रद्द कर देना चाहिए.वही परिजनों ने काफी हंगामा किया जिसके बाद निजी अस्पताल के प्रशासन ने सदर थाना को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जिसके बाद कमांडो बल के द्वारा सभी को शान्त करवाया गया हालांकि खबर लिखने के तक पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन नही दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button