बिहार/भागलपुर: पिता और बेटी ने मिलकर की हत्या भागलपुर पुलिस ने किया खुलासाबिहार/भागलपुर:

बिहार/भागलपुर: दिनांक – 01.02.23 को अभिषेक कुमार, पिता-भरत लाल सिंह, ग्राम- बहादुरपुर, थाना-कजरैली, जिला- भागलपुर को हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने डॉग स्क्वाड, एफ०एस०एल० एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से कांड का सफल उदभेदन कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया । उल्लेखनीय है कि मृतक अभिषेक कुमार का गुड़िया कुमारी से करीब पिछले 03-04 वर्षो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध गुड़िया के परिजन कर रहे थे। इसी क्रम में गुड़िया कुमारी ने अभिषेक कुमार को अपने घर बुलाया और अपने पिता – मनोज सिंह के साथ मिलकर उसका (अभिषेक कुमार) हाथ-मुँह बाँधकर बहादुरपुर स्थित ममोदा नदी के किनारे हथियार (गड़ाशा) से गला रेत कर हत्या कर दिया
हत्या में प्रयुक्त हथियार
गिरफ्तारी :- 01 मनोज सिंह, पे० – उपेन्द्र सिंह,
- गुड़िया कुमारी, पे० – मनोज सिंह, दोनों सा० – बहादुरपुर, थाना- कजरैली, जिला-भागलपुर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में कांड का उदभेदन करने वाली टीम का विवरणी
- पु०अ०नि० नवनीश कुमार (थानाध्यक्ष )
- स०अ०नि० हरेराम सिंह
- स०अ०नि० जितेन्द्र पासवान 04. स०अ०नि० मदनमोहन यादव
- सिपाही अभिमन्यु कुमार (डी0आई0यु० )
