Madhepura: तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव हुआ शुभारंभ

मधेपुरा/सिंहेश्वर: 25/02/2023 को हर-हर महादेव के जयघोष से शनिवार तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव हुआ शुरू मवेशी हाट मैदान में राजकीय सिंहेश्वर महोत्सव का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सह प्रभारी डीएम नितिन कुमार सिंह ने किया। विधायक चंद्रहास चौपाल को प्रभारी डीएम व एसपी के द्वारा मिथिला पाग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चंद्रहास चौपाल ने कहा……यह मधेपुरा के लिए सौभाग्य की बात है। विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि हम जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं कि हमारे आग्रह पर नामचीन कलाकारों को इस महोत्सव में लाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से इस महोत्सव में भारी संख्या में आने का आग्रह किया। महोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुति होगी आडिशन के बाद स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया है। महोत्सव के माध्यम से विभिन्न कलाओं को प्रश्रय देने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम का मंच संचालन पृथ्वीराज यदुवंशी और शशिप्रभा जायसवाल ने किया। उद्घाटन के मौके पर एसपी राजेश कुमार, एडीएम रविन्द्र नाथ प्रसाद, सदर एसडीएम नीरज कुमार, सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव सहित कई अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे।
