Madhepura: मधेपुरा पुलिस को मिली है एक बार और बड़ी सफलता महज 5 घंटे में लूटी गई बोलेरो के साथ एक अपराधी को भी किया गिरफ्तार

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मधेपुरा पुलिस हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रही है जिसमें मधेपुरा पुलिस को हर बार सफलता मिलती है उल्लेखनीय है कि 8 तारीख फरवरी 2023 को रात्रि करीब 1:00 बजे सिंघेश्वर थाना अंतर्गत कमल गामा एवं सिरसिया के बीच एनएच 106 पर एक बोलेरो पिकअप पर जिस पर नर्सरी का पौधा लोड था जो कमर गामा से प्रतापगंज की ओर जा रही थी को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार और अज्ञात अपराध कर्मी के द्वारा हथियार दिखाकर लूट लिया गया था दर्द में सिंघेश्वर थाना में अज्ञात अपराधी के विरुद्ध अंकित किया गया था

इस कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें अरुण कुमार थाना क्षेत्र सिंघेश्वर राजेश कुमार एवं सशक्त बल शामिल थे एसडीपीओ अजय नारायण यादव के द्वारा प्रेस वार्तालाप कर बताया कि एक टीम के द्वारा महेश 5 घंटे के अंदर शामिल एक अपराधी को हथियार के साथ एवं घटना में प्रयोग दोनों मोटरसाइकिल तथा लूटी गई पिकअप बोलेरो को भी बरामद कर लिया गया है अपराधी का नाम पूछने के पर अमित कुमार पिता रामफल राय जिसके पास से एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल एक ब्लू रंग की अपाचे मोटरसाइकिल एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन लूटी गई वेलेरो बरामद किया गया है

