ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:पहले चरण की चुनाव का मतगणना आज

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज
-नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतों की गिनती आज होगी।मधेपुरा नगरपरिषद में भी आज दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत के लिए संपन्न हुए चुनाव का नतीजा आएगा। शहर के टीपी कॉलेज परिसर में मतगणना का प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मधेपुरा नगर परिषद एवं उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का 3 टेबल पर मतों की गिनती होगी. जबकि आलमनगर नगर पंचायत के लिए 3 और नगर परिषद मधेपुरा के लिए 4 टेबल पर मतों की गिनती होगी. इन सबके बीच शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता का गहन जांच-पड़ताल के बाद मतगणना कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। मोबाइल सेट मतगणना कक्ष में ले जाने पर रोक लगाया गया है।
