ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:गोली मार कर हुई हत्या

मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड और शंकरपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा में नदी किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि टेंगराहा मंदिर से सौ मीटर पूरब और उत्तर की दिशा में एक अज्ञात युवक का शव मिला हैं। शव को देखने से पता चलता है कि युवक को गोली मारा गया हैं। शव के पास बाइक की चाभी, एक गोली का खोखा और एक महिला का टूटा चप्पल भी मिला हैं। शव की पहचान स्थानीय ग्रामीण नही कर पाए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि देर रात 4-5 गोली की आवाज सुनाई दी थी लेकिन वे लोग ध्यान नहीं दिए। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पायी है।
