Madhepura:केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शहर के रेलवे स्टेशन, बीजेपी कार्यलय में शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है. - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शहर के रेलवे स्टेशन, बीजेपी कार्यलय में शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है.

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शहर के रेलवे स्टेशन, बीजेपी कार्यलय में शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ है. सेना में भर्ती की नई योजना को लेकर जमकर विरोध हो रहा है.विरोध में सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए. जिन्होंने सरकार की सेना में भर्ती की नई योजना का जमकर विरोध किया. जिले में दोनों जगह बड़ी संख्या में युवा बैनर पोस्टर लेकर शहर के मुख्य बाजार पर आ गए.

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने शहर के मुख्य चौराहे होकर बीजीपी कार्यलय में जमकर तोड़फोड़ कर नारा लगाया.मामले की सूचना मिलने पर भारी संख्या में सदर एसडीएम नीरज कुमार एवं सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने पुलिस फोर्स के साथ तैनात थी.वही छात्रों ने स्टेशन परिसर में घुसकर पंखा, बल्ब,शीशा, को तोड़ फोड़ दिया.
सेना की तैयारी कर रहे प्रदर्शनकारी युवा अग्निपथ योजना के आने से काफी आक्रोशित नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button