हीरो शोरूम के ऑनर Mr Ashfaque Alam को मधेपुरा में सबसे अधिक टेक्स पे करने पर 15 अगस्त को मिलेगा भामाशाह सम्मान,खास बात यह कि इन्हें मधेपुरा के साथ साथ सुपौल का भी सम्मान मिलने जा रहा है

हीरो शोरूम के ऑनर अशफाक आलम को मधेपुरा में सबसे अधिक टेक्स पे करने पर 15 अगस्त को मिलेगा भामाशाह सम्मान,खास बात यह कि इन्हें मधेपुरा के साथ साथ सुपौल का भी सम्मान मिलने जा रहा है.
एक बात तो तय है की मेहनत और ईमानदारी में बड़ी ताकत है पर इसके साथ यदि किसी का साथ जरूर पर मिल जाए तो सफलता की राह आसान हो जाती है. हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि अधिकांश मामलों में बुरे वक्त में शायद हर कोई अपना साथ छोड़कर भाग जाना चाहता है मधेपुरा के इस व्यक्ति के जीवन में भी उतार-चढ़ाव हमें कुछ सिखा जाती है कभी जीरो रहा 46 वर्ष से यह युवक आज सचमुच कोसी हीरो है कोसी के सबसे बड़े टू व्हीलर वाहन विक्रेता बने मधेपुरा सहरसा और सुपौल के हीरो शोरूम के मालिक मिस्टर अशफाक आलम ने जहां 1955 में दो ढाई हजार की पूंजी से पार्ट पुर्जे की दुकान शुरू की थी वही आप उनकी हैसियत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि आज कोसी के सबसे बड़े सेल टैक्स भरने वालों में जो एक से सबा करोड रुपए का टैक्स एक महीने में देते हैं कभी खुद से अपनी 8 फीट की दुकान में झाड़ू लगाने वाले अशफाक आलम हीरो मोटरसाइकिल के उसे शोरूम के मालिक है जिनके यहां पांच सौ से अधिक स्टाफ काम करते हैं जिन्हें वे 10 लाख से ज्यादा वेतन महीने में देते हैं.
वही इस बार स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें मधेपुरा में सबसे अधिक टैक्स पे करने वाले में उन्हें भामाशाह सम्मान सम्मानित किया जाएगा.