Uncategorized
सदर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक
अमन
मधेपुरा

सदर थाना परिसर में रविवार को सदर एसडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. वहीं बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती एवं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने किया वही बैठक में एसआई इंद्रजीत तांती,अंचलाधिकारी कोशिका झा , उपस्थित थे बैठक में प्रशासन ने पूजा को शांति व भाईचारे की के साथ मनाने की अपील की . पर्व सद्भाव की पर्व है इसमें आपसी सद्भाव बनाए रखें .वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि आज सामाजिक तत्वों पर पुलिस की पहली नजर रहेगी. वही मौके पर मौजूद निसार ,समाजसेवी ध्यान यादव, अशोक यादव ,अशोक गुप्ता, बबलू कुमार, हिमांशु कुमार अजय कुमार, प्रिंस कुमार, चुन्नू , सुमित एवं अन्य मौजूद थे.