सदर थाना के परिसर में लाइंस क्लब के द्वारा मेडिकल शिविर लगाया गया

सदर थाना के परिसर के शनिवार को लायंस क्लब के द्वारा मेडिकल शिविर आयोजित की गई. सदर थाना परिसर में लायंस क्लब मधेपुरा द्वारा निःशुल्क विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, यातायात डीएसपी चेतनानंद झा,सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, एवम् अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी सहित का स्वास्थ्य जांच कर उचित सलाह दी गई. इस दौरान कई नए डायबिटीज के मरीज भी पाए गए, आंखों से संबंधित दिक्कत पर तत्काल आंख की जांच कर आँख की बीमारी से संबंधित लोगों चश्मा के लिए नंबर भी दिया गया.
दर्द एवं परेशानी को नहीं करें
नजरअंदाज, स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन डीएसपी मनोज मोहन
लायंस क्लब के अध्यक्ष मनीष श्रॉफ ने मेडिकल कैंप के दौरान पुलिस को हेल्थ टिप्स देते हुए बताया कि दर्द एवं छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करने से बड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है, लिहाजा वही डा एस एन यादव ने कहा कि समय-समय पर अपना स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं क्योंकि स्वास्थ्य से बड़ा धन कुछ भी नहीं है.साथी ही उन्होंने किसी भी तरह की बीमारी में सही उपचार करने तथा दर्द निवारक दवाइयां का इस्तेमाल कम से कम करने की नसीहत की.डा अंजनी कुमार ने कहा समय पर खान-पान के मामले में युवा लापरवाही कर रहे हैं, इसकी वजह से युवा कई तरह की बीमारी के शिकार हो रहे हैं. सचिव डा संजय कुमार ने आंखों के बेहतर देखभाल संबंधी कई टिप्स दिए शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम आवश्यक है, यह मांसपेशियों को बेहतर बनाता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हड्डियों के घनत्व में सुधार लाता है. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जोहन हसदा, संजीव ठाकुर,राम बिहारी,अमित कुमार , सिपुल कुमार ,संतोष यादव, सोमू कुमार, इंद्रजीत तांती, सत्येंद्र प्रसाद, त्रिलोकी राम, आलोक कुमार, श्रवण कुमार,प्रमोद अग्रवाल, राजेश कुमार राजू ,बबलू सिंह, चंदन कुमार, ओपी श्रीवास्तव, इंद्रनिल घोष और आलोक यादव आदि उपस्थित थे.