सदर थाना के परिसर दोपहर में महिला पुलिसकर्मियों को महिला हेल्प डेस्क के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अमन श्रीवास्तव
प्रधान संपादक

मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत को दूर कराने के लिए निर्देशित किया.
सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत थानों में स्थापित किए जाने वाले महिला हेल्प एवं आगंतुक कक्ष के संबंध में बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में बैठक हुई। थानों में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को कार्य संस्कृति एवं व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन एवं प्रशिक्षु डीएसपी जया कुमारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं महिला कांस्टेबल को महिला हेल्प डेस्क का प्रशिक्षण दिया.महिला हेल्प एवं आगंतुक कक्ष में ड्यूटी के दौरान कर्तव्य, व्यवहार, कार्य एवं उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में अवगत कराया.सभी महिला कर्मियों को थाने आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता/पीड़ित महिला एवं बच्चों के साथ संयमित मृदुभाषी एवं संवेदनशील व्यवहार करने को कहा प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनने, हर संभव मदद किए जाने हेतु शिकायतकर्ता को आश्वस्त करने के बारे में कहा कर्मचारी, उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को अवगत कराने को कहा थाने आने वाले शिकायतकर्ता को इधर-उधर ना भटकने दें.उनकी समस्या का उनकी संतुष्टि तक निस्तारण कराएं, जिससे कि पुलिस की कार्य संस्कृति से शिकायतकर्ता विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों में पुलिस की छवि सकारात्मक बने. आम शिकायतकर्ता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े.वही मौके पर मौजूद शिवानी कुमारी,अमृता कुमारी,कंचन कुमारी,विभा कुमारी एवं अन्य मौजूद थे.
