सदर अस्पताल में विश्व हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर दिवस मनाया गया - The Ujala Times News
Uncategorized

सदर अस्पताल में विश्व हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर दिवस मनाया गया

अमन श्रीवास्तव

सीईओ

द उजाला टाइम्स न्यूज

9955734102

सदर अस्पताल में विश्व हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर दिवस मनाया गया सदर अस्पताल में विश्व हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर दिवस मनाया गया.सदर अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र में विश्व हॉस्पिस और पेलिएटिव केयर दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया.इस अवसर पर अस्पताल के सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सचिन , डा रंजना भगत, डा एलिना, डा सुप्रिया,दीपक,गौरव,प्रिया एवं मरीजों के परिजन शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक डॉ सचिन ने किया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार और जीवन के अंतिम चरण में पहुंचे मरीजों को मिलने वाली पेलिएटिव केयर सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेलिएटिव केयर एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है, विशेष रूप से तब, जब उनके उपचार की संभावना कम हो जाती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रकार की देखभाल से मरीजों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग मिलता है, जो उन्हें और उनके परिवार को कठिन समय में मजबूती प्रदान करता है.

इन मरीजों के लिए बेहद कारगर

कैंसर – जिन लोगों के ब्रेन, आंत, बोन सहित ऐसी जगह कैंसर जिसका इलाज संभव नहीं है या उनकी स्टेज चार तक पहुंच चुकी है. साथ ही डॉक्टर्स भी जबाव दे चुके होते हैं.
हार्ट – जिन मरीजों का हार्ट बेहद कम काम करता है और डॉक्टर्स गिनी-चुनी दवाइयां देने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बताते.
लिवर व किडनी – जिनके ये आर्गन खराब हो चुके और अन्य बीमारी की वजह से इलाज संभव नहीं
आर्थो – आर्थराइटिस सहित अन्य ऐसी बीमारियां, जिनके लिए डॉक्टर्स मना कर चुके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button