लूट एवं आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ राजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
The Ujala times news

बीते कुछ महीने पहले मिठाई ओपी क्षेत्र के स्थित एल आई सी एजेंट लूट कांड के मामले में फरार चल रहे एक अपराधी रौशन कुमार उर्फ राजा को पुलिस ने शनिवार की रात धर दबोचा। बताया जाता है कि खराब चल रहे रोशन ऊपर राजा अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर वे अपने बहन के यहां सहरसा जिला के मोर झड़कहा में छिप कर रह रहा था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी लेकिन शनिवार की रात मिठाई ओपी प्रभारी मितेंद्र प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर अपने दल बल के साथ छापेमारी कर फरार चल रहे रोशन उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीते 11 मई 2024 के रात्री में मधेपुरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत भान टेकती रोड में हाई स्कूल मोड़ के पारा तीन अपराधकर्मियों के द्वारा एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति कैलाश पासवान को रोककर उनके साथ लूट पाट करने तथा मोटर साईकिल सवार व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर उन्हें अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया तथा उनका मोटर साईकिल लेकर भाग जाने की घटना प्रकाश में आयी थी। जिस संदर्भ में जख्मी व्यक्ति के फर्दबयान के आधार पर तीन अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध मधेपुरा थाना कांड सं0-492/24 दिनांक-11.05.24 धारा-394 भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। घटना में सलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी एवं कांड का त्वरित उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान विशेष टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण तथा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए उक्त कांड में संलिप्त अपराधी 01. संदीप कुमार पिता-छोटेलाल यादव 02. सतीश कुमार पिता-पवन यादव दोनों सा०-मठाही वार्ड नं0-05 थाना व जिला-मधेपुरा को हथियार एवं गोली सहित गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-556/24 दिनांक-23.05.24 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया था। मधेपुरा थाना कांड सं0-558/24 में गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार ने अपने सहकर्मी बिट्टू कुमार पिता-गणेश यादव मठाही एवं रौशन कुमार उर्फ राजा पिता सुमरथ यादव सा०-पिपराही थाना-घैलाढ जिला-मधेपुरा के साथ मिलकर मधेपुरा थाना कांड सं0-492/24 में घटना करने की बात स्वीकार की गयी। आगे बताया कि विद्ध यादव कुख्यात अपराधकर्मी है एवं अपना उम्र छिपाकर अभी बाल सुधारगृह सहरसा में संसिमित है तथा पैरोल पर बाहर आकर अपराधिक घटना को अंजाम देता है तथा घटना करने के बाद बाल सुधार गृह में वापस चला जाता है। सत्यापन के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि बिट्टू यादव दिनांक- 6 मई 2024 को बाल सुधार गृह सहरसा से पैरोल पर घुटा था तथा पुनः बाल सुधार गृह सहरसा चला गया है। उक्त घटना में सलिप्त फरार अपराधी रौशन कुमार उर्फ राजा की गिरफ्तारी हेतु 23 मई के रात्री में उनके घर पर छापामारी करने पर अभियुक्त रौशन कुमार को फरार पाया गया था। फरार अभियुक्त के छिपने के ठिकाने ग्राम मठाही स्थित एम एस ईट भट्ठा पर छापामारी करने पर अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ राजा के पिता सुमरथ यादव को 03-देशी कट्टा एवं 02-जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था । इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं0-557/24 दिनांक-24.05.24 धारा-25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया। गिरफ्तार तीनों अपराधी को न्यायिक हिरासत भेजा गया था। कांड में शेष बचे अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ राजा की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। छापामारी के क्रम में शनिवार की रात्री में उक्त अपराधीकर्मी को गिरफ्तार किया गया। गिरफतार अभियुक्त रौशन कुमार उर्फ राजा को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।